गेट्स फाउंडेशन की टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण
बिहारशरीफ, मई 21 -- सुविधाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिए निर्देश फोटो 21हिलसा02-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल का गुरुवार को निरीक्षण करते गेट्स फाउंडेशन के अधिकारी। हिलसा,निज प्रतिनिधि। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की टीम ने बुधवार की शाम अनुमंडलीय अस्पताल का दौरा किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुविधाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर विभिन्न निर्देश दिये। टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, लेबर रूम, लैब, बाथरूम और शौचालय सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच की। रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की। सभी कर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर मौजूद पाए गए तथा मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा था। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.