चाईबासा, जून 10 -- गुवा। गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगों, विश्वजीत तांती, जानों चातर, नरेश दास, रामा पांडे, अंतरयामी महा...