गुरु जयंती कार्यक्रम को लेकर मंदिर में ट्रस्टियों ने की बैठक
पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिवपुरी सत्संग मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग के बाद संत सद्गुरू महर्षि मेंहीं सेवा ट्रस्ट शिवपुरी की बैठक संरक्षक पवन कुमार पोद्दार की अध्यक्षता एवं सचिव अखिलेश मंडल के नेतृत्व में की गई। इस बैठक में आगामी 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले गुरु जयंती कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया। ट्रस्टियों की इस बैठक में सचिव अखिलेश मंडल ने गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनायी जिसे सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया। गुरु जयंती के दिन सुबह 6 बजे प्रभातफेरी गाजे-बाजे के साथ उत्साह पूर्वक निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए 8 बजे वापस सत्संग मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात गुरु महाराज को पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा। अररिया आश्रम के राजनाथ बाबा द्वारा प्रवचन के कार्यक्रम एवं आरती के बाद प्रसाद वित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.