गुरुग्राम गोल्फ कोर्स के तालाब में 2 बच्चों की डूबकर मौत, दिल्ली में भी गई थी 3 मासूमों की जान
गुरुग्राम, मई 21 -- साइबर सिटी गुरुग्राम के वीवीआईपी इलाके में 2 मासूम बच्चों की मौत ने दिल्ली के गोल्फ कोर्स में 3 बच्चों की मौत के जख्म फिर कुरेद दिए हैं। दोनों घटनाएं लगभग एक जैसी ही हैं। बस जगह और बच्चे बदल गए हैं। ताजा घटनाक्रम एंबिएंस मॉल के पीछे स्थित एंबिएंस आईलैंड के गोल्फ कोर्स का है। यहां के तालाब में 2 मासूम बच्चे डूबकर मर गए हैं। ऐसी ही घटना दिल्ली के गोल्फ कोर्स मैदान स्थित तालाब में बीते अप्रैल माह हुई थी। तब जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या थी तीन। गुरुग्राम में जान गंवाने वाले बच्चों की उम्र महज 10 और 11 साल थी। दोनों पास के ही नाथूपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के तालाब में जहां डूबकर मरे 3 मासूम, पहले भी हो चुकी 4 बच्चों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.