गुधनी में 27 को निकलेगी यज्ञ यात्रा
बदायूं, मई 24 -- आर्य समाज गुधनी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव कछला-शाहाबाद स्टेट हाईवे स्थित गुधनी प्राथमिक विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। 27 मई को सुबह नौ बजे बिल्सी नगर में भव्य यज्ञ यात्रा निकाली जाएगी। मई को गुधनी गांव में शोभायात्रा निकाली जायेगी। रात में आर्य वीर दल सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 29 एवं 30 मई को अधर्ववेद पारायण यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। 31 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा होगा। रात्रि में आर्य कवि सम्मेलन होगा। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.