हापुड़, जून 15 -- मेरठ को जाने वाले फ्लाईओवर पर चल रही मरम्मत के चलते बंद किए रस्ते का विकल्प रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दो युवकों को भारी पड़ गया। तकनीक पर अत्यधिक भरोसा मुसीबत बना। कार नाले में जा गिरी।रविवार की रात को गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र के सद्दीकपुरा का एक परिवार मेरठ के किठौर में रिश्तेदारी में जा रहा था। मेरठ की ओर जाने वाले आरओबी पर यातायात बंद होने के कारण चालक ने रास्ता खोजने के लिए गुगल मैप का सहारा लिया, लेकिन मैप द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए कार हापुड़ के प्रीत विहार क्षेत्र में एक नाले में जा गिरी। यह भी पढ़ें- गुगल मैप से नाले में जा गिरी कार, बड़ा हादसा बचा पीड़ित मोहम्मद ईशान ने बताया कार करीब चार फुट गहरे नाले में जा गिरी, जिससे चारों दरवाजे लाक हो गए। कार में उनके अलावा महिला गुड्डी, भाई सादिक और बच्चे रेशु...