गुंदेली डेरा में भीषण आग, पांच मकान जले
झांसी, मई 23 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण घटना हुई। शुक्रवार की देर शाम गांव छिरौना स्थित गुंदेला डेरा में किसानों के मकानों में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक पांच घरों में रखी गृहस्थी, कपड़े, बर्तन, नगदी, जेवर, जानवरों का कुंतलों भूसा समेत लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। गंंदेला का डेरा निवासी रतिराम बेटा चन्नी यादव, पहलवान बेटा चन्नी यादव, पर्वत सिंह बेटा चन्नी यादव, देशराज बेटा चन्नी यादव तथा जगदीश बेटा नाथूराम के मकान से मकान लगे हैं। बीती देर शाम एक मकान से धुआं उठने लगा। गर्म हवाएं और हाई टेम्प्रेचर होने की वजह से आग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग रतिराम के मकान से होकर पहवान, पर्वत, देशरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.