प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। नाजरेथ हॉस्पिटल सोसाइटी की दिव्य ज्योति निकेतन इकाई का वार्षिक उत्सव रविवार को सेंट जोसेफ कॉलेज सभागार में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने दृष्टिबाधित छात्राओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। इस मौके पर दिव्य ज्योति निकेतन की दृष्टि बाधित छात्राओं ने समूह में गीत डगर है मुश्किल...प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। साथ ही डांडिया और राजस्थानी लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति की। महाभारत और कर्मफल पर केंद्रित नाट्य प्रस्तुति की। अतिथियों ने अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, शिक्षकों और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा दिव्यांशी और एकता सिंह ...