गाली देने मना करने पर हंसिये से किया हमला
गाजीपुर, अप्रैल 5 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में खाना खाकर रात में टहल रहे राहुल कुमार को गांव के ही युवक राजू द्वारा गाली देने से मना करने पर हँशिए से हमला कर दिया इससे उसके बाएं हाथ की तीन उंगलियों में काफी चोट आई है। लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की तरह देकर राहुल कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान गांव का ही राजू उसे देखकर गाली देने लगा । मना करने पर हंसीए से हमला कर दिया हाथ से रोकने पर बाएं हाथ की तीन उंगलियां पर चोट लग गया। पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.