गाड़ी के आगे आया गुलदार, दहशत
बिजनौर, अप्रैल 7 -- नहटौर। घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी के आगे गुलदार दिखाई दिया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों दहशत का माहौल है। सोमवार की देर रात्रि को जिला पंचायत सदस्य रिजवान अहमद अपनी गाड़ी से बेगराजपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि हल्दौर रोड से बेगराजपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे खेत में गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया। गाड़ी की रोशनी देखते ही गुलदार सड़क पार कर दूसरे खेत में चला गया। गाड़ी में बैठे अन्य साथियों द्वारा गुलदार की वीडियो बनाई गई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा गांव में पानी की टंकी के पास भी गुलदार के देखे जाने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। बताया जाता है कि उक्त गुलदार पास के ही गांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.