गाजियाबाद में लाखों की आबादी के लिए सिर्फ 33 सिटी बसें, इन रूटों पर ही मिल रही सुविधा
गाजियाबाद, मई 24 -- एनसीआर में आने वाले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लाखों की आबादी के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम लगातार नाकाफी साबित हो रहा है। इतने बड़े शहर में सिर्फ 33 सरकारी सिटी बसें ही चल रही हैं। अगर आबादी के मुकाबले तुलना करें तो एक लाख लोगों पर एक बस भी नहीं चल रही है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त लोकल बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। गाजियाबाद में पुराने शहर, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, मोदीनगर, लोनी और साहिबाबाद समेत कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना नौकरी, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर सफर करते हैं। शहर के अंदर चलाने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.