मेरठ, जून 9 -- गाजियाबाद की रहने वाली एक मॉडल को मेरठ के सरधना निवासी वसील ने एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर कथित तौर पर यौन शोषण किया। आरोपी ने मॉडल को शादी का वादा कर मुंबई में अपने साथ लिव इन रिलेशन में भी रखा। आरोप है कि वसील ने युवती का धर्मांतरण कराने की कोशिश भी की और अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। गाजियाबाद निवासी युवती मॉडल है और स्टेज शो समेत विज्ञापन आदि की शूटिंग में काम करती है। युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी मुलाकात सरधना के आजादनगर निवासी वसील से हुई थी, जो फोटो शूट और मॉडलिंग करता था। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेम जाल में फंसाकर वसील उसे मुंबई में फिल्मों में काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों मुंबई में एक ही फ्लैट में लिव-इन में रहे। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के मोदीनगर में बड़ी मस्जिद के पास गरजे...