गांव धर्मपुर के ग्रामीणों को पांच करोड़ से मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम नगर निगम के दायरे में आने वाले गांव धर्मपुर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम प्रशासन की ओर से गांव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बड़ा बजट तैयार किया है। इस भारी-भरकम राशि से गांव के भीतर नई सीवर लाइन डालने, पक्की सड़कें बनाने और पीने के पानी की नई लाइनें बिछाने का काम किया जाएगा। इसको लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कार दी है। निगम अधिकारियों का दावा है कि गांव में अगले माह के अंत तक सभी विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। बता दें कि लगभग चार साल पहले ही गांव धर्मपुर को नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में शामिल किया गया था। शहरी क्षेत्र का हिस्सा बनने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि उनके इलाके का तेजी से विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.