महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सूर्य के तेज के बीच जारी अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की सांसत हो गई है। शहर से लेकर गांवों तक उमस भरी गर्मी में लोगों का दिन का चैन छिनने के साथ ही रात की नींद खराब हो गई है। हालत यह है कि ग्रामीण फीडरों में हर शिफ्ट में दो घंटे बिजली कटौती हो रही है। आपूर्ति समय में हर दिन छह घंटे की इस कटौती से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिले के कुल 4 लाख 91 हजार 468 उपभोक्ताओं में करीब तीन लाख ग्रामीण हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के शेड्यूल के अनुसार इन्हें 18 घंटे बिजली मिलनी है, लेकिन मई की गर्मी शुरू होते ही कटौती का खेल शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, स्टाफ कम-फॉल्ट ज्यादाग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्याएँ ग्रामीण उपभोक्ता रहमान, कमालुद्दीन, सर्फराज, ...