गहरी खाई में गिरा डंपर ,आपरेटर की मौत
सोनभद्र, मई 20 -- अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली के नवानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की देर रात्रि में रिलायंस पावर की खदान में ओवर बर्डेन डम्पिंग के दौरान 160 टन का डंपर असंतुलित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर चालक गुरफान अलि गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची नवानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच मृतक के परिजनों ने कम्पनी प्रबन्धन पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल ने बताया कि मृतक परिजनों को नियमानुसार पूरा भुगतान करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम कहीं भी किसी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.