नई दिल्ली, मई 24 -- -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी हिस्सों में एक साथ अभियान चला की कार्रवाई -12568 वाहनों के चालान काटे गए और 1179 वाहनों को जब्त किया गया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों की आदत सुधारने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रण कर लिया है। लगातार दो दिन अभियान चलाकर ऐसा करने वाले 1170 वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 12568 वाहनों के चालान काटे गए हैं और 1179 वाहनों को जब्त किया गया है।

गलत दिशा में वाहन चलाने की समस्या राष्ट्रीय राजधानी में गलत दिशा में वाहन चलाना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। खासतौर पर गोल चक्कर और कट से थोड़ी दूरी पर विपरीत दिशा की सड़क पर जाने के लिए अक्सर लोग ऐसा करते हैं। इनकी वजह से दुर्घटनाओं की आशंका ब...