गर्मी से हरी सब्जियों के उत्पादन में गिरावट आई
मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। जिले में प्रचंड गर्मी गरमा खेती पर कहर बरपाने लगी है। कड़ी धूप के कारण गरमा फसल मुरझाने लगी है। सिंचाई कर फसल बचाने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। जिले में बड़े पैमाने पर किसानों ने हरी सब्जी की खेती की है। इसमें भिंडी, नेनुआ, करैला, कद्दू, परवल, कुंदरी, हरा मिर्च आदि शामिल है। इसके अलावा मक्का, मूंग व उड़द की खेती की गई है। खूंटी व मोरहन गन्ना की फसल पर प्रचंड गर्मी का असर पड़ रहा है। लाख सिंचाई के बाद भी कड़ी धूप के कारण खेत से नमी गायब हो जा रही है। किसानों के अनुसार इस साल प्रचंड गर्मी से उत्पादन में गिरावट की संभावना है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम : साग-सब्जी समेत व अन्य फसलों को बचाने में किसान हो रहे हलकान पटवन के तीन दिन बाद सुख जा रहे खेत : हरी सब्जियों में किसानों के द्वारा सिंचाई तो की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.