मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। अचानक गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गयी है। बिजली विभाग ने खपत बढ़ने की आशंका को देखते हुये पहले से तैयारी कर चुकी थी। सर्दी के मौसम में 20 से 22 मेगावाट शहर में बिजली की खपत होती थी। इधर एक सप्ताह से अब बिजली की खपत 40 मेगावाट पहुंच चुकी है। बिजली विभाग के एसडीओ राजीव मिश्र ने बताया कि शहरवासियों को बिजली की कमी नहीं होने दी जायेगी। चालीस मेगावाट से भी अधिक अगर खपत बढ़ी तो विभाग उसके लिये तैयार है। शहर के राजाबाजार, बेलीसराय, चांदमारी, शांतिपूरी, मीनाबाजार, जानपुल, छतौनी, हिन्दी बाजार व मठिया फीडर के इलाके में बिजली की खपत बढ़ गयी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराएं बिजली की समस्या उन्होंने बताया कि छतौनी व बेलीसराय पावर हाउस को एक दूसरे से कनेक्ट करने की कार्रवाई की जा रही ...