गर्मी में एसी, इनवर्टर की मांग 50 फीसदी बढ़ी
हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। भीषण गर्मी के बीच हल्द्वानी की चरमराई बिजली व्यवस्था ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में रोजाना कई घंटे बिजली गुल होने की समस्या से निपटने के लिए लोग अब इनवर्टर और जनरेटर का सहारा ले रहे हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इनकी बिक्री कई गुना बढ़ गई है। रेलवे बाजार, तिकोनिया चौराहा, कालाढूंगी रोड स्थित प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष निखर पांडे ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 40 से 50 प्रतिशत तक मांग ज्यादा है। रोजाना लगभग 10 से 12 इनवर्टर और 5 से 6 एसी बिक रहे है। कई बड़े ब्रांड्स के मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं और डीलर्स को एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है। वहीं मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद होम इनवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.