गर्मी को लेकर डराने वाला अलर्ट, 47 डिग्री तक पहुंचने वाला है तापमान; हो जाएं सावधान
नई दिल्ली, मई 24 -- सुबह से ही चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी ने उत्तर और पश्चिम भारत के बड़े इलाके में जन-जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में रविवार को तापमान में और भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शनिवार को राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो साल में यह मई में सबसे ज्यादा तापमान था। आईएमडी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम के जानकारों का कहना है कि थार से शुष्क हवाओं का दर जारी है। इस वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.