गर्भवती महिला से घर में घुसकर मारपीट कर अभद्रता की
कानपुर, मई 24 -- कल्याणपुर। रावतपुर के कैलाश नगर निवासी गर्भवती महिला ने इलाके के कुछ लोगों पर घर में जबरन घुसकर मारपीट, गालीगलौज, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैलाश नगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति सैलून में काम करते हैं। 17 मई की शाम रावतपुर निवासी शेखर, गोलू, संतोष समेत पांच अज्ञात लोग उनके घर पहुंच पति के बारे में पूछताछ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की और सीने पर हाथ मारकर गिरा दिया। पेट में घूंसे मारते हुए अभद्रता भी की। इस दौरान पति मौके पर पहुंचे तो सभी ने उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.