गड्ढे में फंसे ट्रक, पांच घंटे डलमऊ-फतेहपुर मार्ग जाम
रायबरेली, मई 23 -- डलमऊ संवाददाता। डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेवाजगंज के पास मौरंग लदे दो ओवरलोड ट्रक मुख्य सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में फंस गए। ट्रकों के फंसते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा यातायात ठप हो गया। करीब चार से पांच घंटे तक चले इस चक्काजाम के कारण लगभग 10 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच पुल पर फंसे राहगीर बेहाल हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन को बुलवाया और गड्ढे में फंसे ट्रकों को खिंचवाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका। घटना शनिवार दोपहर की है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। आलम ये रहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.