छपरा, मई 22 -- उप प्रमुख सुनीना देवी ने बैठक की तिथि की घोषित बीडीसी सदस्यों के पहचान पत्र सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अब 29 मई को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक की तिथि की जानकारी उप प्रमुख सुनीना देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र भेजकर बैठक की तिथि और समय की जानकारी दी है। उप प्रमुख द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बीडीओ कार्यालय के पत्रांक 828 दिनांक 20 मई के आलोक में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक की तिथि निर्धारित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। इसके बाद नियमानुसार विचार करते हुए 29 मई को प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवनमें विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। पत्र के अनुसार इस बैठक में पंचायत समिति सद...