गंगा एक्सप्रेसवे पर 'स्ट्रक्चर चार्ज' को लेकर भड़के व्यापारी
संभल, मई 23 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के साथ अतिरिक्त "स्ट्रक्चर चार्ज" वसूले जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। संभल और चन्दौसी में व्यापारियों ने बैठक कर इस अतिरिक्त शुल्क को अनुचित, अवैध और व्यापार विरोधी बताते हुए कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्ट्रक्चर चार्ज वापस नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। संभल में संगठन के चेयरमैन गौरीशंकर चौधरी और युवा अध्यक्ष हर्षित शर्मा हनी के नेतृत्व में कोट पूर्वी स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि जब पहले से ही भारी टोल टैक्स लिया जा रहा है, तब 70 पैसे से 1.24 रुपये प्रति किलोमीटर तक अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.