संभल, मई 23 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के साथ अतिरिक्त 'स्ट्रक्चर चार्ज' वसूले जाने के मामले को आपके प्रिय समाचार पत्र हिंदुस्तान ने शनिवार के अंक में 'गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल संग वसूल रहे स्ट्रक्चर चार्ज' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए यूपीडा और आईआरबी कंपनी से वार्ता की। जिला प्रशासन की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे की टोल दरों और स्ट्रक्चर चार्ज की विस्तृत जानकारी जारी करते हुए आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया है। गंगा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल पर 'स्ट्रक्चर जार्च' के रूप में अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा था, लेकिन इसका टोल कटने के बाद मिलने वाली पर्ची में जिक्र नहीं था। इसे लेकर आए दिन शिकायतें आ रही थीं। इस मुद्दे को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था। हिन्दुस्तान ...