मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- गंग नहर सेवा समिति के सचिव पंकज भटनागर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गंगनहर स्थित आरती स्थल पर अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर सामान चोरी करने का प्रयास किया। दरवाजे पर लगी चटकनी को उखाड दिया गया। शुक्रवार की सुबह घाट हवन करने पहुंचे पंडित जी ने ताले टूटे होने की सूचना समिति के लोगों को दी। बताया कि पहले भी कई बार इसी तरह से प्रयास हो चुका है। सचिव ने तहरीर पर चोरों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.