गंगनहर में डूबे नर्सिंग के छात्र का शव बरामद
गाज़ियाबाद, मई 24 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में गंगनहर में डूबे नर्सिंग छात्र का शव रविवार सुबह बरामद हो गया। छात्र शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ नाहल झाल पर नहाने गया था, जहां तेज बहाव में बह गया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मसूरी निवासी 19 वर्षीय आरिस पुत्र मुशाहिद के रूप में हुई है। आरिस बीएससी नर्सिंग का छात्र था। शुक्रवार शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नाहल झाल पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोज अभियान शुरू कराया गया। शनिवार को पूरे दिन टीम ने गंगनहर और आसपास के क्षेत्रों में खोजबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.