खेल---शतरंज में सीएमएस के छात्र छाए
लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, संवाददाता। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट की देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुए ओपन डिस्ट्रिक्ट चेस टूर्नामेंट में सीएमएस चौक शाखा के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीएमएस के छात्र ऐश्वर्य श्रीवास्तव ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें 1500 रुपये के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही, असद अब्बास और शम्स तबराज ने सातवीं तथा अक्षत राय ने आठवीं रैंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सीएमएस के हेड, कम्युनिकेशंस ऋषि खन्ना ने बताया कि इन छात्रों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, स्मरणशक्ति और धैर्य का अद्भुत परिचय दिया है। विद्यालय की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने छात्रों की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.