लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, संवाददाता। जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में शुक्रवार को ब्लेज विलो, सीएएल यलो, सेज क्रिकेट क्लब, केवी स्पोर्ट्स क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक बटोरे। यह भी पढ़ें- हर्षवर्धन की शतकीय पारी से ग्रीनपार्क जीताब्लेज विलो बनाम सीएएल ब्लैक जीसीआरजी बी मैदान पर खेले गए मैच में ब्लेज विलो क्रिकेट एकेडमी ने सीएएल ब्लैक को तीन विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्लैक ने 79 रन बनाए। मो. रिजवान ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में ब्लेज विलो ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मो. आरिफ ने 32 रनों की पारी खेली। सीएएल ब्लैक की ओर से जय शुक्ला ने गेंदबाजी में पांच विकेट लिये।सीएएल यलो बनाम सीएएल टील सिंड्रा खेल मैदान पर सीएएल यलो ने सीएएल टील को 59 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए...