खेल से अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है : झामुमो
रांची, अप्रैल 5 -- अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत हूंठ पंचायत के हूंठ गांव में रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो के जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही। मौके पर मुखिया सोमा शोले, झामुमो के केंद्रीय सदस्य भोला लाल, जिला उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.