पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से पूर्णिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सह भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक पंकज कुमारी ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान मंत्री से खेल को आगे बढ़ाने की दिशा पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं पूर्णिया जिला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मांग उठाई। इसे लेकर अन्य सदस्यों के साथ एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दरम्यान बिहार महिला क्रिकेट खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी, भाग्यश्री, समेत कई महिला क्रिकेटर भी संयुक्त रूप से उपस्थित होकर पूर्णिया में स्टेडियम होने के महत्व को बताते हुए अपनी बात को रखी। यह भी पढ़ें- दरिहारा गांव के शुभम कुमार का जयपुर साई में चयन वहीं बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने ज्ञापन को स्वीकारते हुए इस दिश...