गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। गांव सैदपुर की व्यायामशाला में आयुष विभाग की ओर से खेल और योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी के मार्गदर्शन और जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. मोनिका यादव और योग सहायक अजीत कुमार सोलंकी की विशेष भूमिका रही। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहरप्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतियोगिताओं के तहत बोरी दौड़, हाथों पर चलने की प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मटका दौड़, रनिंग, जंपिंग, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 10 से 20 वर्ष,...