खेल : अदिति शीर्ष 20 में, प्रणवी और अवनी फ्लॉप
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- अदिति शीर्ष 20 में, प्रणवी और अवनी फ्लॉप लास वेगास। भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में चार ओवर 76 के खराब प्रदर्शन के साथ यहां अरामको गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर खिसक गईं। तीन दौर के बाद अदिति का स्कोर पांच ओवर है। प्रणवी उर्स ने तीसरे दौर में छह ओवर 78 जबकि अवनी प्रशांत ने नौ ओवर 81 का स्कोर बनाया। प्रणवी का कुल स्कोर 13 ओवर जबकि अवनी का 16 ओवर है। दोनों क्रमश: संयुक्त 69वें और संयुक्त 73वें स्थान पर चल रही हैं। इससे पहले दीक्षा डागर कट हासिल करने में नाकाम रही थीं। अमेरिका की लॉरेन कॉफलिन ने तीसरे दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से कुल सात अंडर के स्कोर के साथ बढ़त बरकरार रखी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.