संभल, मई 23 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव मथना में खेत में पाइप लाइन डालने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मथना निवासी माला देवी पत्नी स्वर्गीय बलवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही प्रबोध पुत्र रामसिंह, उसकी पत्नी निर्वेश और बेटे हर्ष ने उसके खेत में पाइप लाइन डाल दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथों में चोट आई। यह भी पढ़ें- खेत की जुताई को लेकर विवाद, महिला समेत तीन लोगों को पीटा शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते...