खेत में दवा छिड़काव के बाद मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में गन्ने के खेत में यूरिया के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे एक मजदूर की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 48 वर्षीय गंगाराम गुरुवार को गांव के ही किसान केशवराम मिश्रा के गन्ने के खेत में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। बताया जाता है कि वह खेत में यूरिया के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आने लगे और घबराहट महसूस हुई। कुछ ही देर में उनकी हालत और बिगड़ गई। खेत में मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने किसी तरह गंगाराम को उनके घर पहुंचाया। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद भी उनकी हालत लगातार खराब होती गई। इसके बाद आनन फानन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.