बिहारशरीफ, मई 23 -- खेती पर संकट: कल से शुरू होगा रोहिणी नक्षत्र, अनुदानित बीज का अता-पता नहीं समय निकलने के डर से दुकानों की खाक छान रहे अन्नदाता हाइब्रिड बीज के लिए प्रति किलो चुका रहे 350 से 400 रुपये जिले में इसबार 1.47 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का है टारगेट करीब 14 हजार हेक्टेयर में तैयार किया जाएगा धान का बिचड़ा फोटो खेती-बाड़ी : नूरसराय के पास शनिवार को धान का बीज डालने के लिए ट्रैक्टर से खेत तैयार करता किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान नालंदा के किसानों की आजीविका का सबसे बड़ा आधार है। धान की रोपनी के लिए बिचड़ा (नर्सरी) तैयार करने का सबसे शुभ समय रोहिणी नक्षत्र 25 मई से शुरू होने वाला है। भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद किसान खेतों की जुताई कर उसे तैयार करने में जुट गए हैं। ताकि, लंबी अवधि वाले धान का...