खेकड़ा-काठा मार्ग विकसित करने की विधायक से गुहार
बागपत, मई 23 -- खेकड़ा। कस्बे में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक योगेश धामा को ज्ञापन सौंपा। समाधान के लिए खेकड़ा काठा मार्ग को विकसित करने की मांग की। शनिवार को कस्बे के शिव गोगा पीर मंदिर समिति के पदाधिकारी और समाजसेवियों ने विधायक योगेश धामा से उनके आवास पर पहुंचकर वार्ता की। कहा कि खेकड़ा कस्बे में आवागमन के लिए केवल पाठशाला रोड ही मुख्य मार्ग है, जिस पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। बड़ौत, बागपत और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाले अधिकांश वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रतिनिधि मंडल में मंदिर समिति के प्रधान अनंत प्रसाद यादव, मोहित यादव, महक सिंह, धर्मसिंह, सतीश कश्यप, नरेश प्रजापति, जितेन्द्र धामा, सोहनलाल आदि शामिल रहे。 यह भी पढ़ें- नहर पटरी मार्ग पर बनी मजार को हट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.