सोनभद्र, अप्रैल 5 -- सलखन,हिंदुस्तान संवाद। चुर्क गुरमा नगर पंचायत के गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित वार्ड नौ में वर्ष 2025 में नये नाली निर्माण के दौरान खुला नाली छोड़ दिया गया है, जिससे खुले नाली में आये दिन गिरकर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। साथ ही नाली से उठ रही दुर्गंध से बस्ती में फैलते प्रदूषण से नगरवासी काफी परेशान हैं। नगरवासियों नपं का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या से समाधान की मांग उठाई है। नगर के लोगों ने बताया कि बस्ती में एक घर में छह अप्रैल को शादी है, ऐसी स्थिति में परिजन समेत नगरवासी काफी परेशान हैं। जबकि इस संबंध में नगरवासियों समेत परिजन नपं अध्यक्ष समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित-मौखिक दर्जनों बार अवगत करा चुके हैं, बावजूद इसके आज तक कोई पहल नहीं किया गया है। पूर्व सभासद नेत्रपाल, एसके गुप्ता,अमित ...