खुदाई से टूटा मुख्य नाला, गलियों में भरा गंदा पानी
बदायूं, मई 24 -- नाहर खां सराय नई बस्ती में सीवर पाइप लाइन की लापरवाही से हुई खुदाई लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। पानी की टंकी के पास मुख्य नाला टूटने से गंदा पानी गलियों में भर गया, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। बिना पर्याप्त सावधानी के की जा रही खुदाई के कारण मुख्य नाला क्षतिग्रस्त होते ही गंदे पानी का तेज बहाव रिहाइशी गलियों में फैल गया। देखते ही देखते चारों तरफ बदबू फैल गई और स्थानीय नागरिकों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग की घोर लापरवाही के चलते पूरा इलाका इस नारकीय स्थिति का सामना कर रहा है। गलियों में जमा इस दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय दुकानदारों को उठानी पड़ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.