लखीमपुरखीरी, मई 23 -- नाईट मझगई प्रीमियर लीग सीजन 2 के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नगर अध्यक्ष पलिया उदयवीर सिंह ने टॉस कराकर मैच चालू कराया। मझगई प्रीमियर लीग सीजन 2 का चौथा मैच खालसा 11 बम्हनपुर व डेविड 11 बल्लीपुर के बीच खेला गया। जिसमें खालसा 11 ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 103 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविड 11 बल्लीपुर ने 7 विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बना सकी और 47 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सिढ़पुरा की टीम ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच खालसा 11 के ओपनर बल्लेबाज जसविंदर ने 26 गेंद में 57 रनो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, खालसा 11 के बल्लेबाज जसविंदर मैन ऑफ द मैच रहे। वही पांचवा मुकाबला कोठिया 11 व ...