खानपान की गुणवत्ता व ओवरचार्जिंग के खिलाफ अभियान
आगरा, अप्रैल 5 -- स्टेशनों पर स्थित खानपान स्टॉल पर ओवरचार्जिंग रोकने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सात दिवसीय विशेष अभियान चला रही है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 3 से 10 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जं., आगरा कैंट एवं धौलपुर जंक्शन सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर खानपान निरीक्षकों एवं वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस दौरान खानपान स्टॉल वेंडरों का यात्रियों के साथ व्यवहार, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों तथा ओवरचार्जिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की शिकायत या ओवरचार्जिंग की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.