लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- जिलाधिकारी के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, रमेश सिंह और डॉक्टर विश्राम रावत की टीम ने चैती मेले को लेकर एवं तीर्थ स्थलों पर मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान टीम ने दुकानों पर रखे खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मानकों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...