खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्रों पर हो रही है अवैध वसूली
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। धनीपुर ब्लॉक के कलाई क्रय केंद्र सहित कई क्रय केंद्रों पर फसलों के साथ मनमाना लेबर चार्ज वसूला जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा 20 रुपये निर्धारित किए गए है। आरोप है कि क्रय केंद्रों पर 20 के स्थान पर 30 से 40 रुपये वसूले जा रहा हैं। साथ ही डेढ़ किलो गेहूं प्रति कुंतल से अधिक ले रहे हैं। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष बंटी जादौन ने बताया कि बरानदी निवासी राजकुमार सिंह ने 15 मई को कलाई क्रय केंद्र पर अपने 33 कुंतल 50 किलो गेहूं की तुलाई कराई। जब 18 मई को किसान से बॉयोमेट्रिक द्वारा अंगूठा लगवाया गया तो पर्ची राशि 32 कुंतल 50 किलो गेहूं की आई। किसान के बेटे मनोज कुमार ने क्रय केंद्र प्रभारी सुनील कुमार से फोन पर बात की तो प्रभारी ने बताया कि एक किलो प्रति कुंतल गेहूं सभी किसानो से लेबर के नाम पर लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.