बोकारो, जून 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के भवन के ऊपर झुका सूखा पेड़ कभी भी विद्यालय के भवन में गिरकर बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर सकता है। विद्यालय भवन के पास लंबे समय से एक सूखा शीशम का पेड़ खड़ा है, जो विद्यालय भवन के ऊपर झुका हुआ है, जो हमेशा खतरे को आमंत्रित कर रहा है। इन दिनों लगातार तेजगति से हवा चलने के कारण दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विद्यालय परिसर में केवल एक सूखा पेड़ नही है, बल्कि कई पेड़ सुख चुके है। विद्यालय के टिफिन के दौरान बच्चे विद्यालय परिसर में इधर से उधर टहलते रहते है, जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजदेव साहू ने कहा कि संभावित दुर्घटना को देखते हुए विद्यालय परिसर में सूखे पेड़ को काटने के लिए वन विभाग से अना...