भागलपुर, मई 24 -- बेलदौर, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट नगर पंचायत के फरेबा बासा गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना रविवार की दोपहर एक बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बेलदौर नगर पंचायत अंतर्गत फरेबा बासा गांव निवासी राजकुमार शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र जीवन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घटना के समय मौत के शिकार युवक अपने घर में लगे मोटर पंप से नहा रहा था। इसी क्रम में उसने बोर्ड में लगे मोटर पंप के तार को खोलने की कोशिश की, जो खुलकर नीचे भींगे हुए फर्श पर गिर गया। जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएचसी के डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित ...