क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.75 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत
जौनपुर, मई 21 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक ब्लॉक की गई। प्रमुख रेखा यादव की अध्यक्षता में हुईइस बैठक में तीन करोड़ 75 लाख रुपये के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। खंड विकास अधिकारी रामश्री सरोज ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों का स्वागत करके बैठक की की औपचारिक शुरूआत की। कहा कि मनरेगा, पंचम वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत सड़क, पुलिया, खड़ंजा, सीसी रोड, तालाब सहित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाएं ताकि क्षेत्र का समुचित विकास कराया जा सके। संचालन कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने आय-व्यय का विवरण पढ़कर सुनाया तथा पिछली बैठक की कार्यवाही की ध्वनि मत से पुष्टि कराई। ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.