क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
लखीसराय, मई 23 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की स्मृति को समर्पित विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिभा चयन एकता मंच, बड़हिया के तत्वावधान में किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय मालवा की प्रसिद्ध शासिका एवं भारतीय संस्कृति तथा वैदिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों पर आधारित रहा। प्रतियोगिता में कुल 36 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों से अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व, जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान से जुड़े 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर विद्यार्थियों ने ओएमआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.