गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्रमा,गौरव चौधरी। बैंक ऐप अपडेट करने और रिफंड दिलाने के नाम पर 78 हजार 347 की जालसाज ने ठगी कर डाली। सेक्टर-88 बामडोली निवासी कुलदीप कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को उनके पास इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बनकर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बैंक ऐप में नहीं दिख रहा है, और व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेज दी। कुलदीप ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया, उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 78 हजार 347 कट गए। जब उन्होंने शिकायत की, तो ठगों ने पैसे रिफंड करने के बहाने दूसरा ऐप डाउनलोड कराने की कोशिश की। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और थाने में मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- आईजीएल कनेक्शन काटने का मैसेज भेजकर साढ़े छह लाख ठगेआईजीएल बिल अपडेट के न...