अमरोहा, मार्च 25 -- नौगावां सादात,(अमरोहा) संवाददाता। क्षेत्र के गांव खेतापुर में सोमवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों में हुआ मामूली विवाद देर रात में हिंसक झड़प में बदल गया। रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और करीब दस राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में पूर्व प्रधान के भतीजे समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक सोमवार को गांव के कुछ बच्चे मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी पूर्व ग्राम प्रधान का भतीजा वहां पहुंचा। क्रिकेट खेलने का विरोध करते हुए उसने कहा कि तुम लोग मुझे जानते नहीं हो। ये कहकर उसने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते इसको...