नई दिल्ली, मई 24 -- कहते हैं कि बदलाव प्रकृति का नियम है। वहीं, ज्योतिषचार्यों की मानें, तो पिछले 3 सालों में दुनिया की ऊर्जा तेजी से बदली है। लोगों की सोच, लाइफ स्टाइल और मानसिक स्थिति में तेजी से बदलाव आया है। चीजें पहले की तुलना में ज्यादा तेजी से बदलती महसूस हो रही हैं। इतना ही नहीं एस्ट्रोलॉजर्स का मानना है कि पुराने समय की ऊर्जा खत्म हो रही है। आने वाले साल में ये और तेजी से बदलेंगी। लेकिन इस बदलाव की वजह क्या है। ज्योतिषियों के मुताबिक इसकी वजह ग्रहों की बदलती चाल भी हो सकती है। हाल ही में एक अमेरिकी एस्ट्रोलॉजर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रभाव डालने वाले ग्रहों की चाल 2026 में एक नई ऊर्जा परिवर्तन का कारण बन सकती है। ज्योतिष के अनुसार, 2026 के आसपास कुछ बड़े ग्रह अपनी राशिया...